loading...

Unknown Unknown Author
Title: जहरीले स्तनधारियों की दुर्लभ प्रजाति मिली
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
प्रतीकात्मक तस्वीर न्यू यॉर्क:  एक ऐसे समय में जहां कई प्रकार के जीव जन्तु लुप्त होते जा रहे हों, यह खबर अच्छी है। वैज्ञानिकों ने जाम्बिया म...
जहरीले स्तनधारियों की दुर्लभ प्रजाति मिली
प्रतीकात्मक तस्वीर
न्यू यॉर्क: एक ऐसे समय में जहां कई प्रकार के जीव जन्तु लुप्त होते जा रहे हों, यह खबर अच्छी है। वैज्ञानिकों ने जाम्बिया में विनोमॉसनेस जीव को खोज निकाला है जो विषैले स्तनधारी जीव की नई प्रजाति है। यह स्तनपायी जीवों और उनके विलुप्त रिश्तेदार जीवों के बीच एक दुर्लभ जीव है।

इचिबेंगोप्स नामक इस जीव को डेक्ह्सहुंड के आकार का माना जा रहा है। यह एक ऐसा जीव होता है जिसके छोट पांव, बड़ा शरीर और शिकारी कुत्तों की नस्ल की तरह होता है।

इचिबेंगोप्स नामक यह जीव धरती पर करीब 25.5 करोड़ साल पहले धरती पर रहते थे और यह थेरोसिफालिया नामक प्राचीन स्तनपायी जीवों के समूह का रिश्तेदार है जो इतिहास में बड़ी संख्या में विलुप्त होने वाले जीवों में से हैं।

शिकागो में प्राकृतिक इतिहास के फील्ड संग्राहलय से केनेथ ने कहा, 'इचिबेंगोप्स जैसे जीवों की नई प्रजाति की खोज विशेष रूप से रोमांचक रही है, क्योंकि वह बेहतर स्तनधारियों को जन्म देने वाले पशुओं के समहू को समझने में हमारी मदद करेंगे। इस प्रजाति के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके दांतों के ऊपर खांचे हैं जिसे जहर को संचारित करने में इस्तेमाल किया जाता है।'

शोध का यह परिणाम पत्रिका 'वर्टिब्रेट पेलीओंटोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top