loading...

Unknown Unknown Author
Title: सूरत: तेज रफ्तार में भाग रही स्कूटी पर सवार बहनें डिवाइडर से टकराईं
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
सूरत।  शहर के कतारगाम दरवाजा पर बने ओवरब्रिज से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रही दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्कूटी एक डिवाइडर से टकराई, ...

सूरत। शहर के कतारगाम दरवाजा पर बने ओवरब्रिज से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रही दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्कूटी एक डिवाइडर से टकराई, जिससे दोनों बहनें उछलकर दूर जा गिरीं। दोनों के सिरों में गंभीर रूप से चोट आई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फोटो: ओवरब्रिज पर खून से लथपथ दोनों बहनें
कतारगाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के वांसणा इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन गौतम शाह की 25 वर्षीय बेटी पायल पिछले कुछ दिनों से अपनी मौसी के घर आई हुई थी। आज सुबह पायल मौसी की बेटी नेंसी (17) के साथ रेलवे स्टेशन टिकट खरीदने जा रही थी। इसी दौरान कतारगाम दरवाजा के पास बने ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों के मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी की रफ्तार बहुत तेज थी। इसलिए डिवाइडर सामने आने पर पायल ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सीधे डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हेलमेट से टल सकता था हादसा:
लाख समझाइश और यातायात पुलिस की सख्ती के बाद भी अब तक लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अगर पायल और नैंसी ने भी हेलमेट पहना होता तो इस भयानक हादसे को टाला जा सकता था।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top