loading...

Unknown Unknown Author
Title: पत्नी-बच्चों की हत्या कर भागा, मामा को फोन कर कहा- उठा लो लाश
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
रायपुर।  राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के मांढर गांव में बुधवार दोपहर के कंपाउण्डर एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। हत्...
रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के मांढर गांव में बुधवार दोपहर के कंपाउण्डर एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने तीनों की लाश घर में बंद कर दी और ताला लगाकर फरार हो गया। भागने से पहले आरोपी ने अपने मामा को फोन किया और हत्या करने की बात बताते हुए लाश उठा लेने की बात कही।
घर में पलंग पर पड़े शव। (PHOTOS: सुधीर सागर)
विधानसभा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र धृतलहरे अपनी पत्नी, 11 साल के बेटे कमलेश, 9 साल की बेटी शकुन्तला और 6 साल के बेटे अखिलेश के साथ मांढर में रहता था, वह सिलियारी में एक जगह कंपाउंडर का काम करता है। बुधवार को उसने शकुन्तला और अखिलेश की गोली मारकर और पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का बड़ा बेटा अपने मामा के घर गया हुआ था जिससे उसकी जान बाच गई।
दूसरी महिला से था संबंध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का एक अन्य महिला से संबंध थे, कुछ महीनों पहले वह महिला को अपने घर ले आया था। वह महिला करीब दो महीने तक आरोपी के परिवार के साथ रहने के बाद घर से चली गई थी। महिला के जाने के बाद आरोपी अक्सर अपनी पत्नी से लड़ाई करता था कि उसी ने उस महिला को भगाया है। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों की बहस चल रही थी, बहस के बीच आरोपी तैश में आ गया और पत्नी का गाला घोंटकर मार दिया। उसने घर में कट्टा रखा हुआ था, माता-पिता की लड़ाई देख दोनों बच्चे रोने चीखने लगे। गुस्से में आकर आरोपी ने दोनों पर गोली चला दी और मौके से भाग गया।
मामा को किया फोन
घर से भागने के बाद आरोपी ने अपने मामा को फोन किया और बताया कि उसने पत्नी और बच्चों को मार दिया है और वह भाग रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसके मामा को पहले यकीन नहीं हुआ, उन्होंने उसे फोन लगाने की कोशिश की लेकिन उसने अपना फोन बंद कर दिया था।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top