loading...

Unknown Unknown Author
Title: कब्र खोदकर मुर्दे खा जाता है, बच्चे उठा ले जाता है यह जानवर
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
भोपाल।  राजगढ़ जिले के सुठालिया नगर में लंबे समय से लोग कबरबिज्जुआें के आतंक से परेशान हैं। कस्बे में कबरबिज्जुओं के दिखने, घर में घुसने और उ...

भोपाल। राजगढ़ जिले के सुठालिया नगर में लंबे समय से लोग कबरबिज्जुआें के आतंक से परेशान हैं। कस्बे में कबरबिज्जुओं के दिखने, घर में घुसने और उनके द्वारा हर कहीं की मिट्टी खोदने से लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों को डर है की कहीं यह जानवर उनके बच्चों को उठाकर न ले जाए। वहीं यह जानवर कब्र से मुर्दे भी खोदकर खा जाता है।
पकड़ में आए तीन कबरबिज्जू के बच्चे।
इनकी संख्या एक-दो न होकर 10 से 12 है। लोगों का कहना है कि सदर बाजार में कबरबिज्जू आतंक मचा रहे थे। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई थी। इस पर वन अमले ने इनको पकड़ने के लिए पिंजरा भी रख दिया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

एक व्यक्ति ने पकड़े 3 कबरबिज्जू 
गुरुवार को सदर बाजार स्थित रमेश जैन के एक मकान में 5-6 कबरबिज्जू घुस आए। इस पर फूलसिंह माली ने तीन बच्चों को पकड़ लिया, जबकि अन्य बड़े जानवर भाग गए। माली ने बताया कि कबरबिज्जुओं की संख्या 10 से 12 है। इनका आकार भी बकरी के समान है। यह तेज भागते हैं। उन्होंने बताया कबरबिज्जू खतरनाक जानवर है, जो अपने आगे के पैरों की मदद से कब्र खोद लेता है और दफन शवों को खींचकर ले जाता है। एकांत स्थानों से बच्चों को उठाकर ले जाते हैं।

हम कुछ नहीं कर सकते 
हमारे पास पिंजरा नहीं है और न ही कर्मचारी हैं। इस वजह से हम कबरबिज्जुओं को नहीं पकड़ पा रहे हैं। पिछली बार राजगढ़ से पिंजरा मंगवाकर रखवाया था, मगर पिंजरा बड़ा होने के कारण इन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top