loading...

Unknown Unknown Author
Title: सिर दर्द हो तो अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
लगातार काम करने से या बहुत देर कम्प्यूटर के सामने बैठने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। यहां जानिए सामान्य सिरदर्द होने पर कौन-कौन से घरेल...
लगातार काम करने से या बहुत देर कम्प्यूटर के सामने बैठने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। यहां जानिए सामान्य सिरदर्द होने पर कौन-कौन से घरेलू उपाय किए जा सकते हैं...
1. सिर दर्द में खीरा काटकर सूंघने से और खीरे को सिर पर रगड़ने से आराम मिलता है।
2. सिर दर्द में कच्चे अमरूद को पीसकर सूर्योदय से पहले सिर पर लेप लगाने से लाभ मिल सकता है।
3. लौकी का गूदा सिर पर लगाने से भी सिर दर्द में आराम होता है।
4. नींबू के शरबत का सेवन करने से भी सिर दर्द में राहत मिलती है।
ध्यान रखें यदि सिर दर्द तेज हो रहा हो और लंबे समय तक बने रहता है तो जल्दी से जल्दी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए
5. सुबह-सुबह एक सेब खाने से भी सिर दर्द की बीमारी में लाभ मिलता है।
6. अदरक को दर्द निवारक दवा के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यदि सिर दर्द हो रहा हो तो सूखी अदरक को पानी के साथ पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे सिर पर लगाएं। इसे लगाने पर हल्की जलन होती है, लेकिन इससे सिर दर्द में आराम मिल सकता है।
7. दालचीनी को पानी के साथ पीसें और सिर पर पतला-पतला लेप करें। जब लेप सूख जाए तो उसे हटाकर फिर से लेप तैयार करें और सिर लगाएं। इस प्रकार करने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top