loading...

Unknown Unknown Author
Title: अमरबेल के उपयोग
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
जंगलों, सड़क, खेत खलिहानों के किनारे लगे पेड़ों पर परजीवी अमरबेल का जाल अक्सर देखा जा सकता है। वास्तव में जिस पेड़ पर यह लग जाती है, वह पेड़ ...
जंगलों, सड़क, खेत खलिहानों के किनारे लगे पेड़ों पर परजीवी अमरबेल का जाल अक्सर देखा जा सकता है। वास्तव में जिस पेड़ पर यह लग जाती है, वह पेड़ धीरे धीरे सूखने लगता है। इसकी पत्तियों मे क्लोरोफिल का अभाव होता है। जिस वजह से यह पीले रंग की दिखाई देती है। इसके अनेक औषधीय गुण भी है। अमरबेल का वानस्पतिक नाम कस्कूटा रिफ़्लेक्सा है। आदिवासी अंचलों में अमरबेल को अनेक हर्बल नुस्खों के तौर पर उपयोग में लाया जाता है, चलिए जानते हैं आज अमरबेल से जुडे हर्बल नुस्खों और आदिवासी जानकारियों को...
कैसे पहचाने
अमरबेल बिना जड़ का पीले रंग का परजीवी पौधा है। यह पेड़ों के ऊपर अपने आप उग आता है। बिना जड़ के पौधों पर ऊपर की ओर चढ़ता है। इसमें गुच्छों में सफेद फूल लगे होते हैं।
1. पूरे पौधे का काढ़ा घाव धोने के लिए बेहतर है और यह टिंक्चर की तरह काम करता है। आदिवासियों के अनुसार यह काढा घावों पर लगाया जाए तो यह घाव को पकने नहीं देता है।

2. अमरबेल को कुचलकर इसमें शहद और घी मिलाकर पुराने घावों पर लगाया जाए तो घाव जल्दी भरने लगता है। यह मिश्रण एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है।

3. (डांग) गुजरात के आदिवासी हर्बल जानकार इसके बीजों और पूरे पौधे को कुचलकर आर्थराईटिस के रोगी को दर्द वाले हिस्सों पर पट्टी लगाकर बांध देते हैं। इनके अनुसार यह दर्द निवारक की तरह काम करता है। 

4. गंजेपन को दूर करने के लिए अमरबेल बहुत उपयोगी माना गया है। पातालकोट के आदिवासी मानते हैं कि यदि आम के पेड़ पर लगी अमरबेल को पानी में उबाल लिया जाए और उस पानी से स्नान किया जाए तो बाल फिर से उगने लगते है।

5. डांग के आदिवासी अमरबेल को कूटकर उसे तिल के तेल में 20 मिनट तक उबालते हैं और इस तेल को कम बाल या गंजे सर पर लगाने की सलाह देते है। आदिवासी हर्बल जानकारों के अनुसार यह तेल बालों के झड़ने का सिलसिला कम करता है। 

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top