loading...

Unknown Unknown Author
Title: घरेलू नुस्खेः ये हैं नारियल तेल के UNUSUAL उपयोग
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
नारियल का तेल बालों के लिए तो बहुत फायदेमंद ही होता है। बालों को घने और काले रखने के लिए तो नारियल तेल का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन इसके और ...
नारियल का तेल बालों के लिए तो बहुत फायदेमंद ही होता है। बालों को घने और काले रखने के लिए तो नारियल तेल का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन इसके और भी कई उपाय है। जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
ये हैं नारियल तेल के 6 इस्तेमाल जो कई मामलों में फायदेमंद हो सकते हैं-

1. शेविंग के लिए करें उपयोग

नारियल के तेल का उपयोग शेविंग क्रीम की तरह भी किया जा सकता है। त्वचा को गीला कर उस पर नारियल तेल लगाएं और उस पर रेजर चलाएं। इससे न सिर्फ शेविंग सही तरह से होती है बल्कि रेजर बर्न और ड्राइ स्किन से भी राहत मिलती है।

2. माउथवॉश

बाजार में बिकने वाले माउथवॉश में मौजूद एल्कोहल या फ्लूराइड जैसे रसायन नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में नारियल तेल के कुल्ले का बहुत महत्व है। मुंह में नारियल तेल भर इसके कुल्ला करने से बैक्टीरिया दूर रहेंगे।

3. झुर्रियां दूर करें

नारियल तेल में विटामिन ई का कैपसूल मिलाकर रात में चेहरे पर झुर्रियों वाले हिस्से में लगाएं और सुबह पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं।

4. डायपर क्रीम

बच्चों को अधिक देर तक डायपर पहनाने से उनकी त्वचा रूखी हो सकती है। बच्चों की त्वचा को रूखेपन के बचाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। डायपर पहनाने से पहले त्वचा पर नालियल तेल लगाएं।

5. बाथरूम क्लीनर

बाथरूम में लगे नल आदि को चमकाने के लिए भी नारियल का तेल बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। बाथरूम में लगे शावर, नल जैसे उपकरणों को साफ करने के लिए कपड़े में नारियल तेल लगाकर उससे स्क्रब करने से वे चमक उठते हैं।

6. नेचरल डियोडोरेंट

नारियल तेल के इस्तेमाल से आप पसीने की बदबू से दिन भर दूर रह सकते हैं। छह चम्मच नारियल तेल में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा मिलाएं, एक चौथाई कप आरारोट और कुछ बूंद मिंट ऑयल मिलाएं और एक जार में बंद करके रख दें। बाद में इसे डियोडोरेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे छिड़कना नहीं बल्कि हाथों की मदद से बॉडी पर लगाना होगा।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top