loading...

Unknown Unknown Author
Title: मस्से बिगाड़ सकते हैं चेहरे की खूबसूरती, आजमाएं ये नुस्खे(Warts can spoil the beauty of face, try these tips)
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
मस्से सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई देते हैं। मस्से होने का मुख्य कारण पेपीलोमा वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे क...
मस्से सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई देते हैं। मस्से होने का मुख्य कारण पेपीलोमा वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं, जिन्हें मस्सा कहा जाता है। पहले मस्से की समस्या अधेड़ उम्र के लोगों में अधिक होती थी, लेकिन आजकल युवाओं में भी यह समस्या होने लगी है। 
सामान्यत: मस्से से न दर्द होता है और न ही कोई दूसरी तकलीफ, लेकिन देखने में ये बेहद अजीब लगते हैं। यदि आप भी मस्सों से परेशान हैं तो इनसे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में....

मस्से के पीछे प्रमुख कारण

मोटापा, गर्भावस्था, मधुमेह व स्टेरॉयड्स का बहुत अधिक सेवन।



नुस्खे

1. केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातार करते रहें, जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते।
2. बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
3. बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर जाते हैं।
4. हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।
5. कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी खोलने पर आप पाएंगे कि मस्से गायब हो गए हैं।
6. मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जैल का भी उपयोग कर सकते हैं।
7. ताजी मौसंबी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।
8. मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं।
9. थूहर का दूध या कार्बोलिक एसिड सावधानीपूर्वक लगाने से मस्से निकल जाते हैं।
10. अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।
11. अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।
12. एक प्याज का रस निकालें। इस रस को नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाएं। इस उपाय से मस्से की समस्या दूर हो जाती है।
13. फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।
14. एस्पीरिन की एक गोली पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
15. मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफ कर लें। दिन में तीन बार ऐसा करने से कुछ ही दिन में मस्से झड़ जाएंगे।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top