loading...

Unknown Unknown Author
Title: लहसुन खाने से जल्दी नहीं आता बुढ़ापा, ये भी हैं इसके फायदे
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
लहसुन का उपयोग आमतौर पर सभी घरों में किया जाता है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे खाने से कई तरह की बीमारियां भी खत्म हो जाती...
लहसुन का उपयोग आमतौर पर सभी घरों में किया जाता है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे खाने से कई तरह की बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। लहसुन महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली औषधि माना गया है। लहसुन खाने से बुढ़ापा जल्दी नहीं आता। आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली कितने रोगों को खत्म कर सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में…..

1. हाई बीपी से बचाता है

कई लोगों का मानना है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

2. डायरिया के लिए उपयोगी

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता है। कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।

3. भूख बढ़ाता है

लहुसन डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।

4. कैंसर को रोकता है

लहसुन शरीर को सूक्ष्मजीवों और कीड़ों से बचाता है। अनेक तरह की बीमारियों जैसे डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम में भी यह सहायक होता है।

5. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।


6. ट्यूबरकुलोसिस में लाभकारी

ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक) में लहसुन पर आधारित इस उपचार को अपनाएं। एक दिन में लहसुन की एक पूरी गांठ खाएं। टी.बी में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top