loading...

Unknown Unknown Author
Title: काले होंठ भी फिर गुलाबी बन सकते हैं इन घरेलू तरीकों से
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
लड़का हो या लड़की गुलाबी होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। वहीं होंठ काले होने पर बहुत आकर्षक चेहरा भी ज्यादा सुंदर न...
लड़का हो या लड़की गुलाबी होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। वहीं होंठ काले होने पर बहुत आकर्षक चेहरा भी ज्यादा सुंदर नहीं लगता। महिलाएं अपने होंठों के रंग को लेकर पुरुषों से ज्यादा जागरूक होती हैं। इसके लिए वे ढेरों कॉस्मेटिक्स भी यूज करती हैं ताकि उनके होंठ गुलाबी और सुंदर दिखें।
 
लिप ग्लॉस, लिप बॉम और लिपस्टिक जैसे कॉस्मेटिक्स थोड़े समय के लिए तो होंठों को खूबसूरत बना देते हैं, लेकिन इनके ज्यादा उपयोग से होंठ काले और ड्राय होने लगते हैं। इसलिए होंठों को हमेशा गुलाबी बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका घरेलू नुस्खे हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के होंठों को हमेशा गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी बनाए रखते हैं।
 
1. होंठों की त्वचा खुरदरी हो गई हो तो रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर होंठों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद होंठों पर मलाई, मक्खन या देशी घी हल्के हाथों से कुछ देर मलें। होंठों की त्वचा इससे एक जैसी होकर मुलायम बनी रहेगी।
 
2. शहद और नींबू के रस को मिलाकर फ्रिज में रख लें। इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं। एक घंटे के लिए इसे लगा रहने दें।फिर होंठों को साफ कर लें। एक दिन में कम से कम दो बार इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं। नींबू होंठों का कालापन कम कर देता है और शहद होंठों को कोमल और सुंदर बनाता है
3. चुकंदर होंठों को गुलाबी बनाने के लिए एक बेहतरीन औषधि है। चुंकदर का एक टुकड़ा लेकर होंठों पर रगड़ें। इसके रस को एक घंटे तक होंठों पर लगा रहने दें। एक घंटा होने के बाद रस को साफ कर लें, धीरे-धीरे होंठ गुलाबी होने लगेंगे।
4. यदि आप अपने होंठों को हर मौसम में ही स्वस्थ रखना चाहती हैं तो देशी गुलाब की भीगी हुई पत्तियों को होंठों पर कुछ देर तक नियमित मलें। इससे आपके होंठ बिना लिपस्टिक के भी नेचुरल गुलाबी आभा लिए चमकते रहेंगे।
5. रोज दो बार होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से लाभ होता है। इलायची पीस कर मक्खन में मिलाकर रोज दिन में दो बार कम से कम सात दिन लगाएं। गुलाब के फूल को पीसकर उसमें थोड़ी सी मलाई या दूध मिलाकर होंठों पर लेप करें।
6. सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाने से होंठ नहीं फटते। घी में जरा सा नमक मिलाकर होंठों व नाभि पर लगाने से होंठ फटना बंद हो जाते हैं।पांच बादाम रोज सुबह-शाम खाने से होंठ नहीं फटते।
7. मौसम कोई भी हो, होंठों पर इसका प्रभाव न हो इसके लिए शरीर में विटामिन ए व बी कॉम्प्लेक्स की कमी न होने दें। इसके लिए अपने दैनिक आहार में हरी सब्जी, दूध, घी, मक्खन, ताजे फल और ज्यूस लेती रहें। आप लिपस्टिक लगाने की शौकीन हैं तो एक बात का ध्यान हमेशा रखें।
8. नहाने से पहले हथेली में चौथाई चम्मच मूंगफली का तेल लेकर अंगुली से हथेली में रगड़े। फिर होंठो पर इसकी मालिश करें। होंठो के लिए यह लाभप्रद है।
9. यदि लिपस्टिक हर समय लगी रही तो होंठों पर दरारें तो पड़ेंगी ही, साथ ही उनकी गुलाबी रंगत भी बदल जाएगी। यदि होंठ ज्यादा ही कटे-फटे हो रहे हैं तो उन पर सीधी लिपस्टिक न लगाएँ। इससे होंठों पर पपड़ी और धब्बे बन सकते हैं। पहले उन्हें चिकना करने के लिए लिप ब्रश से वैसलीन की हल्की परत लगाएँ। उसके बाद केवल अच्छी क्वॉलिटी की लिपस्टिक का ही प्रयोग करें।
10. होंठ कुछ ज्यादा ही फटे-फटे से रहते हैं तो टमाटर के रस में घी या मक्खन मिलाकर लगाएं। जब तक होंठों की त्वचा चिकनी नहीं हो जाती, यह उपाय जारी रखें।
11. रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएं। सुबह इसे गर्म पानी से साफ कर लें। दही, शहद और बेसन को मिलाकर पेक बनाकर होंठों पर लगाएं। सुखने पर साफ कर लें। होंठों की रंगत बदल जाएगी।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top