loading...

Unknown Unknown Author
Title: पुरुषों को नहीं खानी चाहिए ये चीजें, इनसे आती है कमजोरी
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
जब भी कोई कमजोरी का जिक्र करता है, तब आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि खानपान ठीक करो, कमजोरी अपने आप दूर हो जाएगी। दरअसल स्त्...

जब भी कोई कमजोरी का जिक्र करता है, तब आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि खानपान ठीक करो, कमजोरी अपने आप दूर हो जाएगी। दरअसल स्त्री हो या पुरुष खानपान और जीवनशैली का हमारे शरीर पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ शरीर के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। इसीलिए ऐसे चीजों के बारे में जानना महत्वपूर्ण हो जाता है।
जो आपकी कामोत्तेजना को प्राकृतिक रूप से नष्ट करते हैं। ये पदार्थ पुरुषों को कमजोर बना सकते हैं। इसलिए खाने की ऐसी चीजों को पहचान कर अपनी खाने की लिस्ट से बाहर कर दें, जो आपकी ताकत को कम कर सकती है। आइए जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में.....


1. चीज

चीज में बहुत अधिक फैट होता है। अधिक फैट वाली चीजें पुरुषों को नुकसान पहुंचा सकती है। इन उत्पादों के ज्यादा सेवन से शरीर में जहरीले पदार्थ बनते हैं। साथ ही, ईस्ट्रोजेन, प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टोस्ट्रोन जैसे हार्मोन्स के निर्माण में भी रूकावट आती है।
2. खराब क्वालिटी तेल

खराब क्वालिटी के तेल में बने पदार्थ फ्री रैडिकल उत्पन्न करते हैं, जो कि पुरुषों के शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।

3. पैकिंग फूड

वे पुरुष जो बहुत अधिक पैकिंग फूड का सेवन करते हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनकी कोटिंग में कुछ खास किस्म का मेटल इस्तेमाल किया जाता है, जो पुरुषों की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है

4. शराब

शराब पीने के बाद आप अच्छा महसूस कर सकते हैं, लेकिन इससे नींद आती है और आप अपने वातावरण के प्रति कम संवेदनशील हो जाते हैं। शराब से ऐसी रासायनिक क्रिया आरम्भ हो जाती है जो टेस्टोस्ट्रोन के उत्पादन को कम करती है। ऐसा होना पुरुषों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

5. जंक फूड

जंकफूड की हाइड्रोजन युक्त वसा टेस्टोस्ट्रोन स्तर को कम करती है और पुरुषों में निम्न गुणवत्ता वाले और असमान्य शुक्राणु उत्पन्न करती है।

6. मिंट

मिंट भले ही सांस की बदबू दूर करने का सबसे बेहतरीन उपाय है, लेकिन कामवासना पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मिंट में मेंथोल होता है, जिससे कामोत्तेजना कम होती है।

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top