loading...

Unknown Unknown Author
Title: पान और शहद से दूर करें भूख या खांसी बलगम की समस्या को (Pan and honey away from the problem of hunger or cough mucus)
Author: Unknown
Rating 5 of 5 Des:
(1) भोजन करने से दस पनद्रह मिनट पहले अदरक के छोटे से पतले टुकडे को नीबू के रस में डुबोएं और एक चुटकी सेंधा नमक डाल कर अच्छी तरह से चबा कर खा...


(1) भोजन करने से दस पनद्रह मिनट पहले अदरक के छोटे से पतले टुकडे को नीबू के रस में डुबोएं और एक चुटकी सेंधा नमक डाल कर अच्छी तरह से चबा कर खा लें. आप ऐसा दोनों समय के भोजन के पूर्व कर सकते हैं
लाभ---- भूख खुलकर लगेगी क्योंकि जठराग्नि प्रबल हो जाती है. खाया हुआ बहुत जल्दी पचेगा. इस प्रयोग से हृदय भी मजबूत और स्वस्थ बना रहेगा, और निराशा व अवसाद से छुटकारा पाने में सहायता मिलेगी. जिन्हें भोजन के बाद घबराहट की समस्या होती है उनके लिए बहुत अच्छा उपाय है ध्यान रखें शुद्ध सेंधा नमक ही इस्तेमाल करना है
(2) पान का एक स्वस्थ पत्ता लेकर उसमे जरा सा शहद लगायें और पांच सात दाने काली मिर्च डालकर लपेट लें और चबाकर रस निगलें. यह प्रयोग सुबह खाली पेट करें और इसके एक घंटे तक कुछ भी न खाएं पियें.
लाभ----- यह प्रयोग वजन कम करने में चमत्कारिक प्रभाव दिखाता है. ऐसे लोग जिनका कफ दूषित होने के कारण वजन बढ़ा है उनके लिए तो रामबाण है. यह प्रयोग शरीर से विषैले तत्त्वों को निकाल फेकता है. कंठ और फेफड़ों को भी साफ़ करता है. जिन्हें खांसी बलगम आदि की समस्या है वो भी इस प्रयोग को करें. जमा बलगम को निकालने में बहुत प्रभावी है.

About Author

Advertisement

Post a Comment

Ads Inside Post

 
Top